महिलायें आज लगभग सभी फील्ड में कार्यरत हैं फिर चाहें वो सरकारी हो या निजी महिलाओं का योगदान प्रत्येक पदों में देखने को मिलता है | महिलाओं की कुछ फिल्ड तो ऐसी है जहाँ उनका कार्य क्षेत्र पहले के मुकाबले बहुत अधिक हो चुका है |आज नारी शक्ति का महत्व हर कोई समझता है | जिसके बिना आज कल्पना करना मुश्किल हो चुका है | आज की महिला हर ऊँचे पद पर कार्यरत हैं |फिर चाहें डॉक्टर , इंजीनियर , साइंटिस्ट , वकील , शिक्षिका हर फिल्ड में आज इनका नाम और काम बोल रहा है |
Top 4 Hottest Career options for Girls: शिक्षा ने आज विश्व्यापी रूप ले लिया है| व्यक्ति के सर्वपरी विकास के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण हथियार बनके उभर रही है| आज कोई भी इससे अछुता नहीं रहा है, चाहे वह पुरुष हो या महिलाये सभी शिक्षा के सहारे अपना निरंतर विकास कर रहे है| जिसका कारण है इसे मौलिक अधिकारों की सूची में शामिल करना, जिसने समाज के एक बड़े हिस्से में जागरूकता लाने का काम किया है इतना ही नहीं यह एक प्रहार है भारत की उस पुरुष मानसिकता के ऊपर जो सदियों से चली आ रही है|
वर्तमान में महिलाये पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलकर आगे बाद रही है| कोई भी क्षेत्र आज उनसे अछुता नहीं है जहां उनकी कार्य क्षमता पुरुषो से कम आँकी जाए|इतना ही नहीं आज बहुत से ऐसे क्षेत्र है जो महिलाओ के पर्याय बन गए है|जिसमे पुरुषो से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन महिलाये कर रही है|इस लिहाज से आज बहुत से ऐसे क्षेत्र है जिसमे करियर बनाकर लडकिया और महिलाएं अपने भविष्य को सवार रही है|
Page Index 1.बैंकिंग (Banking) 2.टीचिंग (Teaching) 3.डिजाइनिंग एंड क्राफ्ट (Designing And Craft) 4.नर्सिंग (Nursing) 5.अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) |
बैंकिंग (Banking)
महिलाओं के लिए निरंतर उभरते क्षेत्रो में से बैंकिंग एक बेहतर विकल्प है|आज ज्यातर महिलायें कामकाज़ के लिए इस क्षेत्र का चुनाव करतीं है|इस क्षेत्र के चुनाव के पीछे कई ऐसे कारण है, जो महिलाओ को इस दिशा की ओर आकर्षित करते है| जिसमे पहला और अहम् कारण है समय का निर्धारित होना| आमतौर पर महिलाओ के पास केवल ऑफिस इत्यादि तक ही सीमित काम नहीं होते है, उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ता है| जिसके लिए उन्हें अन्य जगहों में कामकाज करते हुए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है इसलिए महिलाएं ऐसे क्षेत्र का चयन करती है जिसमे कामकाज करने के साथ वह घरेलु काम के लिए भी पर्याप्त समय निकल पाए|
और इस प्रकार की सुविधा उन्हें बैंकिंग के क्षेत्र में मिलती है| साथ ही बैंकिंग के क्षेत्र में महिलाएं पुरुषो की अपेक्षा ज्यादा प्रभावशाली तरीके से कार्य करती है|तीसरा और महत्वपूर्ण कारण है कि बैंकिंग क्षेत्र महिलायों के लिए इस दृष्टि से भी बेहतर है| इसमें शारीरिक श्रम के बजाए मानसिक श्रम की आवश्यकता होती है|जबकि अन्य क्षेत्रो में ऐसा नहीं है और भी कई ऐसे कारण है जो महिलाओ को इस क्षेत्र में काफी सुविधा उत्पन्न करते है| इसलिए करियर के लिहाज से ये एक महत्वपूर्ण सेक्टर है|
टीचिंग (Teaching)
टीचिंग एक ऐसा कार्य है| जो आज महिलाओ द्वारा चुने जाने वाले महत्वपूर्ण रोजगारो में से एक है या सही मायनो में कहा जाये| कि टीचिंग और महिलाएं एक दुसरे का पर्याय बन गए है|इसलिए शुरुवात से वर्तमान तक महिलाओ की भूमिका अध्यापक के रूप में सराहनीय रही है क्योकि अध्यापक का पहला और मूल कर्तव्य होता है छात्र के भविष्य की नीव को मजबूत बनाना|
जोकि अकादमिक बुद्धिमता के साथ साथ एक संवेदनशीलता का भी काम है और महिलाये अध्यापक के रूप में इस प्रकार के काम को बहुत बखूबी निभाती आई है| क्योकि यह एकलौता ऐसा क्षेत्र है जहा स्वभाव का सरल और सहनशील होना जरुरी है| जो प्रवति पुरुषो की अपेक्षा महिलाओ में अधिकाधिक पाई जाती है| इसलिए लडकियों में करियर के लिहाज से यह एक अहम् सेक्टर है|
टीचिंग इंस्टीटूट्स
S.No. | College | Address |
1. | District Institute of Education & Training | X-27,28,29,Karkardooma Institutional Area,Delhi 110092 |
2. | University of Delhi | Miranda House, Patel Chest Marg, Delhi-110007 |
3. | Bharti Institute of Rural Development | Rafilal, No.- 05, Nav Apartments, Sector – 15, Rohini |
4. | Lingayas Lalita Devi Institute of Management & Science | 847 – 848, Mandi Road, Village – Mandi New Delhi-110047, Delhi |
5. | Titiksha Institute of Education | Rohini , Delhi |
6. | Women’s College Delhi Vishwavidyalaya | Auchandi Road Bawana, Delhi |
7. | Delhi College of Vocational studies and Research | Jai Vihar Baproia Village & PO- Naafajgarh |
8. | M.A.Educational Institute | Pocket- H-3,Sector-18,Rohini |
डिजाइनिंग एंड क्राफ्ट (Designing And Craft)
डिजाइनिंग एंड क्राफ्ट किसी भी वस्तु को व्यवस्थित सुन्दर और अद्भुत दिखाने की एक कला है|जिसने एक नए प्रकार के ट्रेंड को जन्म दिया है|आज हर कोई अपनी चीजो को सुन्दर और बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना चाहता है| जिसके चलते डिजाइनिंग एंड क्राफ्ट इंडस्ट्री ने आज अपने पैर पसार लिए है|
डिजाइनिंग एंड क्राफ्ट जहा चीजों को बेहतर दिखाने की कला है| वही आज करियर के लिहाज से भी इसमें असीम संभावनाए शामिल है|जिनमे मुख्य रूप से इंटीरियल डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग ,ज्वेलेरी डिजाइनिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट इत्यादि प्रमुख है|जहाँ आप अपने रुझान और पसंद के आधार पर किसी क्षेत्र में करियर की सम्भावनाये खोज सकते है|खासतौर पर लड़कियों के लिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर इस दिशा में भविष्य बनाने के सुनहरे अवसर यहाँ शामिल हैं |
कॉलेजेस फॉर आर्ट एंड क्राफ्ट डिप्लोमा :
S.No. | College Name | Address |
1. | Delhi School of Art | Delhi |
2. | South Delhi Polytechnic for women | Delhi |
3. | Institute of Fine Arts | Chandigarh |
4. | Savitri Polytechnic for women | Faridabad |
कॉलेजेस फॉर:
S.No | College Name | Address |
1. | Indian Institute of Art and Design | New Delhi |
2. | National Institute of Design | Ahmedabad |
3. | CEPT University | Gujarat |
4. | Arch Academy of Design | Jaipur |
5. | JJ School of Arts | Mumbai |
टॉप फैशन डिजाइनिंग कॉलेजेस की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
नर्सिंग (Nursing)
नर्सिंग मेडिकल क्षेत्र का वह महत्वपूर्ण अंग है|जिसमे शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ित मरीजो की देखभाल का कार्य शामिल होता है|सही मायनो में डॉक्टर के बाद यह दूसरा अहम् कार्य क्षेत्र है जो मरीजो में पुनः जीवन जीने की उम्मीद को जिन्दा रखता है अन्य क्षेत्रो की तरह यह क्षेत्र केवल कार्य आधारित न होकर एक सेवा है|
और इस देशा में शुरुवात से ही इस दिशा में महिलाओ का नाम उलेखनीय है, जिनमे मदर टेरेसा जैसे नाम प्रसिद है|जिनका पूरा जीवन ही इस क्षेत्र की सेवा में समर्पित रहा| नर्सिंग के क्षेत्र में केवल देखभाल को शामिल करना काफी नहीं है|यह एक बड़ा क्षेत्र है जिसमे जिसमे शिक्षण,प्रशासन और अनुसन्धान आदि भी शामिल है| जो इस क्षेत्र में वैकल्पिक करियर के लिहाज से काफी महवपूर्ण है|
नर्सिंग कॉलेजेस :
S.No. | College Name | Address |
1. | Kasturba Medical College | Mangalore, Karnataka |
2. | Madras Medical College | Chennai, Tamil Nadu |
3. | Adarsha College of Nursing Anantapur | Anantapur, Andhra Pradesh |
4. | Ahilyabai College of Nursing | Delhi |
5. | All India Institute Of Medical Science | Delhi |
6. | Laxmi Bai Batra College of Nursing | Delhi |
7. | Institute of Public Health and Hygiene | Delhi |
8. | Jamia Hamdard Faculty of Nursing | Delhi |
9. | Rajkumari Amrit Kaur College of Nursing | Delhi |
10. | Florence Nightingale College of Nursing | Krishna ,Andhra Pradesh |
भारत के टॉप नर्सिंग कॉलेजेस की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें – click here
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न – डिज़ाइन एंड क्राफ्ट के कोर्सिस को करने के बाद क्या हम अच्छी इनकम पा सकते हैं ?
उत्तर – ये बहुत ही रचनात्मक कोर्स है जिसमें आप अपनी इच्छानुसार यदि चाहें तो बहुत लाभ कम सकते हैं इसके लिये आपको केवल इस क्षेत्र में रूचि होनी जरुरी है |
प्रश्न – टीचिंग के लिहाज से ये गर्ल्स के लिए कैसा करियर है ?
उत्तर – गर्ल्स के लिए टीचिंग एक महत्वपूर्ण विकल्प है जिसे करके आप अपने अनुसार चुन सकते हैं और उसका लाभ उठा सकते हैं |इसमें आप सरकारी या निजी दोनों ही क्षेत्रों का चुनाव कर सकते हैं |
प्रश्न – नर्स के लिहाज से क्या हम सेवा भाव के साथ साथ पैसा भी कमा सकते हैं ?
उत्तर- नर्स का पद भी समाज में बहुत सम्मानदायक पद माना जाता है , इसमें आप सेवा भाव के साथ साथ अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं |
प्रश्न – क्या बैंकिंग सेक्टर में महिलाओं की विदेशों में कार्य हेतु मांग है ?
उत्तर – बैंकिग सेक्टर में मांग कभी भी कम नहीं होती आप अपने अनुसार जब चाहें तब देश विदेश कहीं भी जाकर सका आवेदन कर सकते हैं |
प्रश्न – सरकारी विभाग में क्या महिलाओं के लिए कोई विशेष छूट दी गयी है ?
उत्तर – कई सरकारी विभाग ऐसे हैं जिनमे महिलाओं को ख़ास किस्म की कोई छुट तो नहीं मिलती परन्तु कई पदों में महिलाओं की संख्या बढ़ा दी जाती है |
प्रश्न – मैं 46 वर्षीय महिला हूँ| मैंने 2 साल का फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा किया है | दिल्ली में जॉब पाने की क्या सम्भावना है ?
उत्तर
उत्तर – फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए आपको मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा करना आवश्यक है जो की आपके पास है| दिल्ली जैसे राज्य में एक फैशन डिज़ाइनर की बहुत डिमांड है| यदि आपके पास एक्सपीरियंस है तो आप इस फील्ड में काफी अच्छी धनराशी कमा सकतीं हैं |
चिंता न करें, यदि आप भी करियर सम्बंधित किसी तरह के परेशानियों से जूझ रहे हैं तो हमसे संपर्क करना न भूले| याद रहे केवल उचित मार्गदर्शन से ही असंभव को संभव किया जा सकता हैं|आप अपनी उलझने हमें कमेंट भी कर सकते हैं|
शुभकामनाएँ…!!!
इन्हें भी पढ़ें: