Medical Lab Technology in Hindi: आज दुनियाभर में इतनी बीमारीयां हो गई है कि जब भी कोई डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते है तो डॉक्टर उन्हें अनेक तरह की जांच करवाने के लिए कहता है। यह जांच करने के लिए मेडिकल लैब टेक्नीशियन की अहम भूमिका होती है। ऐसे में आज भारत के अनेक युवा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी बनकर अपना भविष्य बना रहे हैं। मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट बॉडी फ्लूड्स, टीसू, बल्ड टाइपिंग, माइक्रोऑर्गेनिज्म स्क्रिनिंग, केमिकल एनालिसिस, ह्यूमन बॉडी का सेल काउंट टेस्ट करते हैं और उसका विश्लेषण करते हैं। ये सैंपलिंग, टेस्टिंग, रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंटेशन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इस आर्टिकल को इंग्लिश में पढ़ें (Read this article in English): Click Here
आज हम इस आर्टिकल में आपको मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैसे बने और उसके लिए जरूरी कोर्स की पूरी जानकरी देंगे। 12वीं के बाद जो छात्र यह सोच रहे हैं कि वह किस फिल्ड में जाए और अगर कोई मेडिकल फिल्ड में जाना चाहता है उसके लिए BMLT यानि बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में अपना भविष्य बना सकते हैं।
BMLT (बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) क्या है
BMLT एक स्नातक मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट प्रोग्राम है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो मेडिकल फिल्ड में जाना चाहते हैं। इसमें छात्र को लेबोरेटरी (प्रयोगशाला) के बारें में बताया जाता है और कैसे किसी भी तरह की रिपोर्ट तैयार करने और उसके संबधित जानकारियां दी जाती है। इस कोर्स में हर वो जानकारी दी जाती है जिसकी मदद से मेडिकल लैब टेक्नीशियन बना जा सकता है। यह 3 साल का कोर्स होता है और इसमें अलग-अलग समेस्टर के अनुसार पढाई करवाई जाती है।
इन समेस्टर का पाठ्यक्रम इस तरह हैं
समेस्टर 1 (अवधि 6 महीने) एनाटॉमी विकृति विज्ञान जीव रसायन कीटाणु-विज्ञान संचार कौशल | समेस्टर 2 (अवधि 6 महीने) फिजियोलॉजी विकृति विज्ञान जीव रसायन कीटाणु-विज्ञान कंप्यूटर कौशल | समेस्टर 3 (अवधि 6 महीने) एनाटॉमी विकृति विज्ञान जीव रसायन कीटाणु-विज्ञान संचार कौशल |
समेस्टर 4 (अवधि 6 महीने) फिजियोलॉजी विकृति विज्ञान जीव रसायन कीटाणु-विज्ञान कंप्यूटर कौशल | समेस्टर 5 (अवधि 6 महीने) पी. एस. एम. विकृति विज्ञान जीव रसायन कीटाणु-विज्ञान संचार कौशल | समेस्टर 6 (अवधि 6 महीने) लैब प्रबंधन विकृति विज्ञान जीव रसायन कीटाणु-विज्ञान संचार कौशल |
BMLT कोर्स करने के लिए फीस और योग्यताएं
बी. एम. एल. टी बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी कोर्स करने के लिए 12 वीं में 50 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण और विषय विज्ञान होना अनिवार्य हैं। इस कोर्स को पूरा करने के लिए फीड अमूमन 2 लाख से 5 लाख रूपए तक लग सकती हैं। यह भिन्न-भिन्न स्थानों पर अलग-अलग हैं।
इसे भी पढ़े:-12वीं के बाद एमबीबीएस में कैसे बनाएं अपना भविष्य
MLT बनने के लिए अन्य कोर्स
मेडिकल लैब टेक्नीशियन बनने के लिए छात्र यह तीन कोर्स और कर सकते हैं। यह कोर्स इस तरह हैं –
1. Certificate कोर्स (CMLT)
2. डिप्लोमा (DMLT)
3. डिग्री (BSC. MLT)
1. सर्टिफिकेट इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (एम.एल.टी) योग्यता एंव अवधि
यह कोर्स 6 महीने का होता है, इसमें अभ्यार्थी को मेडिकल लैब टेक्नीशियन के रूप में सर्टिफिकेट दिया जाता है जिसकी मदद से वो किसी भी अस्पताल या लेबोरेटरी में कार्यरत हो सकता है। 10वीं पास विद्यार्थी यह कोर्स कर सकते हैं। इसमें प्रवेश लेने के लिए संस्था की तरफ से एग्जाम करवाए जाते हैं और कुछ संस्थानों में यह प्रवेश मैरिट के अनुसार भी होता है। आयु की बात की जाए तो 17वर्ष आयु होनी अनिवार्य है।
सी.एम.एल.टी कोर्स के लिए फीस
सर्टिफिकेट इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की फीस की बात करें तो विद्यार्थी के 9 से 10 हजार रूपए लग सकते हैं।
2. डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (डी.एम.एल.टी) योग्यता एंव अवधि
इस कोर्स की अवधि दो वर्ष है, इसमें प्रवेश लेने के लिए इंटरमीडियट में प्रमुख PCB अथवा PCM होना अनिवार्य है। इसमें प्रवेश के लिए संस्थानों द्वारा मैरिट के अनुसार और विशेष एग्जाम के द्वारा प्रवेश दिया जाता है। आयु सीमा इसमें 17वर्ष है।
DMLT कोर्स की फीस
डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स करने के लिए अगर फीस की बात करें तो यह फीस 50 हजार रूपए से 1 लाख रूपए तक है।
3. BSC इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (B.Sc. MLT) अवधि एंव योग्यता
बी.एस.सी इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में प्रवेश लेने के लिए 12वीं विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इस कोर्स की अवधि तीन वर्ष तक की है। इसमें प्रवेश के लिए अनेक संस्थानों द्वारा एग्जाम करवाए जाते हैं। कुछ संस्थानों में मैरिट लिस्ट के अनुसार प्रवेश दिए जाते हैं। आयु सीमा इसमें 17 वर्ष है।
BSC इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी की फीस?
बीएससी इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी की फीस अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग है। वैसे भारत के बड़े संस्थानों में यह फीस पुरे कोर्स कि करीब 5 लाख रूपए तक है।
MLT का काम क्या है?
यदि आपके दिमाग में अभी भी यह सवाल आ रहा है की MLT मेडिकल लैब टेक्नीशियन का काम क्या है तो आपको बता दूँ की MLT में इस तरह के काम किये जाते हैं। यह काम इस तरह है –
- माइक्रोबायोलॉजी
- हेमाटोलॉजी
- ब्लड बैंकिंग
- इम्यूनोलॉजी
- क्लिनिकिल केमिस्ट्री
- मोलीक्यूलर बायोलॉजी
- साइटोटेक्नोलॉजी
नौकरियां और जॉब प्रोफाइल
MLT मेडिकल लैब टेक्नीशियन के कोर्स सफलतापूर्वक पुरे करने के बाद अभ्यार्थी के पास अनेक जॉब ऑफर होते है। वह देश विदेश में कहीं भी लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्य कर सकता है। इसके आलावा वह ब्लड बैंक, मेडिकल इक्विपमेंट सेल्स कंपनी, पुब्लिक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन खोल सकते हैं।
जॉब प्रोफाइल
MLT का कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यार्थी इस तरह की जॉब प्रोफाइल रख सकता है।
जैसे:-
- लैब टेक्निशियन
- लेबोरेट्री मैनेजर
- कंसल्टेंट
- सुपरवाइजर
- हेल्थ एंड सेफ्टी ऑफिसर
MLT की अनुमानित सैलेरी
MLT मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन अपनी कार्यकुशलता के अनुसार अच्छा सैलेरी पैकेज ले सकता है। MLT की शुरूआती सैलेरी 8,000 से 10,000 रूपए तक हो सकती है। इसके आलावा किसी सरकारी संस्था और अन्य कंपनियों में यह सैलेरी 15 हजार से 30 हजार तक भी हो सकती है। यहाँ तक की MLT खुद की लेबोरेटरी भी बना सकता है और इससे कहीं ज्यादा पैसा कमा सकता है।
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्र
उत्तर – बिलकुल कर सकते है
उत्तर – बिलकुल किसी भी कोर्स में अड्मिशन लेने के लिए ये एक महत्व दस्तावेज है।
उत्तर – ये उस कॉलेज पर निर्भर करता है जिस कॉलेज में आप दाखिला लेना चाहते हैं |
उत्तर – बिलकुल किया जा सकता है पर योग्यता के अनुसार और आपकी उम्र 17 वर्ष होनी चाहिए |
उत्तर – हां हो सकता है की एक ही कोर्से की फीस अलग अलग कॉलेज में अलग हो |
इसे भी पढ़ें:
- List of Medical Colleges in India 2020-21 (State Wise)
- 12वीं के बाद एमबीबीएस में कैसे बनाएं अपना भविष्य
Top Colleges in India
Courses Name | Links Here |
Engineering Colleges in India | Click Here |
Medical Colleges in India | Click Here |
Architecture Colleges in India | Click Here |
BAMS Colleges in India | Click Here |
BHMS Colleges in India | Click Here |
BSMS Colleges in India | Click Here |
BYNS Colleges in India | Click Here |
BUMS Colleges in India | Click Here |
Dental Colleges in India | Click Here |
Nursing Colleges in India | Click Here |
Physiotherapy Colleges in India | Click Here |
Veterinary Colleges in India | Click Here |
Pharmacy Colleges in India | Click Here |
LAW Colleges in India | Click Here |
B.Ed Colleges in India | Click Here |
Hotel Management Colleges in India | Click Here |
Fashion Designing Colleges in India | Click Here |
Polytechnic Colleges in India | Click Here |
Disclaimer:
Our Ad Policies are designed to promote a good experience for end-users. Edufever does not hold responsible for anything inappropriate or wrong information given by the advertiser.
क्या अपने मन में ऊपर लिखे आलेख से जुड़े कोई सवाल है? अपना सवाल यहाँ पूछें, नोट: सवाल विस्तार से लिखें
Entrance ki tayari kaise kare or hindi m de sakte hai kya entrance
Syllabus PCB par hi aadharit hai, apka concept clear hone chahiye. Market se aap guide bhi kharid sakte hain.
Agar hum bmlt ke baad b.ed karna chaye too kar shakte hai kya
Nahi, bed ke liye graduation zaruri h.
Mera ab mlt kr skta hu sir time h
Haan
Sir dmlt ke liye kon sa intrance exam dena hota hai?
Direct admission bhi possible hai.
Sir me shobhnath sharma sir d m l t fees
You should contact the admission counsellor +91-9873056333
क्या हम बीएससी के साथ साथ dmlt कर सकते है?
dmlt k sath bsc krna sahi rhega ya dmlt k baad bmlt krna?our dmlt k baad bmlt ketne years krna hoga?please reply
Dono course ke alag alag mayne hain, DMLT kam samay me ho jaega rupey bhi kam lagenge, lekin jis job ke liye BMLT chahiye hoga wahan to aap apply nahi kar sakte na. esliye dono course ke alag alag mayne hain usi hisab se course kare.
Aage se apna sawal https://ask.edufever.com yahan puchen jawab turant milega.
Bsc ke saat konse course kar skate hai please list help me
Bahut se course available hai, depend karta hai apoka kya speciation hai kya interest kya hai.